Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबारिश से फिर धुला शहर, डेम का जलस्तर 312 के करीब

बारिश से फिर धुला शहर, डेम का जलस्तर 312 के करीब


Deoli News 10 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर डेम में धीमी गति से हो रही पानी की आवक के चलते अब जलस्तर आरएल 312 मीटर पहुंचने के करीब है।

बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार दोपहर 12 बजे डेम का जलस्तर आरएल 311.97 मीटर पहुंच गया। इस जलस्तर के अनुरूप बांध में 17.551 टीएमसी पानी है। जबकि बीगोद स्थित त्रिवेणी पर पूर्व की भांति ढाई मीटर का गेज यथावत है। इधर, शनिवार दोपहर बारिश से शहर एक बार फिर धुल गया। हालांकि यह बारिश शुक्रवार को भी थी। लेकिन शनिवार दोपहर 11:30 से 12:30 के बीच करीब एक घंटे हुई मध्यम गति व एक रफ्तार की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। इसके बाद भी फुंआर चलती रही। लिहाजा क्षेत्र में हुई बारिश से उम्मीद है कि बांध का जलस्तर आज 312 मीटर के आंकड़े को छू जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d