Deoli News 10 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने छात्र छात्राओं, स्टाफ, लोगों के साथ हाथों में तिरंगा झंडा लिए रैली निकाली।
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवजीलाल चौधरी ने बताया कि रैली से पूर्व प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को तिरंगा झंडा की आन, बान व शान बनाएं रखने एवं स्वतंत्रता दिवस पर हर घर गाइड लाइन अनुसार तिरंगा झंडा फहराने की शपथ दिलाई। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि स्टाफ और बच्चों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर मंत्रालय के लिंक पर अपलोड किया। मंत्रालय के अनुसार भारत के प्रत्येक नागरिक को तिरंगा झंडा के साथ सेल्फी लेकर दिए गए लिंक पर सेंड करना है एवं सोशल मीडिया पर अपलोड करना है।
जिससे कि पूरे भारत में इस स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का जज्बा कायम हो सके। यहां सत्यनारायण तिवाड़ी, सेवानिवृत्ति उपप्रधानाचार्य राम लक्ष्मण गुप्ता, प्राध्यापक कन्हैयालाल मीणा,उपप्रधानाचार्य अनुराधा कलवार सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं थी।
देश भक्ति के कार्यक्रमों से दिल से जुड़े लोग
हर घर तिरंगा के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में नो बैग डे पर 9 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता के लिए माहौल तैयार किया गया। देश की स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी लोगों को दिल से जोड़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पीईओ क्षेत्र की सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकालकर शपथ ली गई।
कार्यक्रम में सरपंच भंवरलाल कुमावत, प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना, उप प्रधानाचार्य नीरज जैन, व्याख्याता पारस मीना आदि थे। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी सुगनचन्द कुमावत ने दी।


