Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur dam312 की डगर में फूलने लगी डेम की सांसे...

312 की डगर में फूलने लगी डेम की सांसे…


Deoli News 10 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जल विस्तार के चलते अब बीसलपुर डेम की सांसें फूलने लगी है। त्रिवेणी चल रही है, खारी-डाई का भी बचा पानी अब डेम में आ रहा है।

लेकिन अब डेम का गेज एक सेमी बढ़ने में घण्टों का समय लग रहा है, यहीं वजह है कि डेम 312 मीटर के आंकड़े को शनिवार को भी पार नही कर पाया है। बीसलपुर परियोजना के नियंत्रण कक्ष की सूचना के मुताबिक शुक्रवार सुबह 6 बजे डेम का जलस्तर आरएल 311.90 मीटर था, जो बीते 24 घण्टों में बढ़कर मात्र 311.96 मीटर हुआ है। लिहाजा 24 घण्टे में डेम में 6 सेमी पानी का संग्रहण हुआ है। उल्लेखनीय है डेम का जल विस्तार इस बिंदु के बाद बढ़ने लगता है। शुक्रवार सुबह डेम में 17.514 टीएमसी पानी का भराव हुआ है, जो अभी आधे से भी कम है। त्रिवेणी अभी भी 2.50 मीटर पर स्थित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d