Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsभील समाज बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं

भील समाज बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं


Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व आदिवासी दिवस शुक्रवार को भाजपा नेता प्रोफ़ेसर विक्रम सिंह गुर्जर ने उनियारा के शिवराजपुरा गाँव में आदिवासी भील समाज के बीच मिठाई बाँटकर मनाया। गुर्जर ने भील समाज के लोगों को आदिवासी दिवस की बधाई दी।

यहां भील समाज के वक्ताओं ने द्रौपदी मूर्मू को भारत का राष्ट्रपति बनाने पर देश के प्रधानमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में भील समाज के सैंकड़ों पंच पटेल व महिलाओं ने एकत्र होकर आदिवासी संस्कृति की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफ़ेसर विक्रमसिंह गुर्जर ने आदिवासी दिवस की भील समाज को बधाई दी और बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास होगा और अज्ञानता मिटेगी। किसी भी समाज की उन्नति के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। वही हर वर्ग के विकास की सोच केवल भाजपा ही कर सकती है। इस अवसर पर अंबालाल भील, बजरंग भील, रामविलास भील, भागचंद भील, आरती भील, करीना, रवीना भील, बसंती भील, डॉ. प्रधुम्न सिंह व रामअवतार सैनी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d