Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मीना समाज विकास संस्थान जहाजपुर के तत्वाधान में शुक्रवार को अम्बेडकर विचार मंच गाडोली द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रक्तदान हुआ।
यहां कार्यक्रम अध्यक्ष श्योजीराम मीना, अध्यक्ष मीना समाज विकास संस्थान जहाजपुर एवं मुख्य अतिथि विधायक गोपीचन्द मीणा, विशिष्ट अतिथि रामकुंवार बाबा, नरेश जी मीणा थे। शिविर में सरपंच अशोक मीणा एवं रामदयाल, सुंदर सिंह, शिवलाल, रणजीत, भोपाल सिंह, राम कुंवार ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। आयोजक कमेटी के संयोजक लक्ष्मण सिंह मीणा आदि ने बताया कि शिविर में 120 यूनिट रक्तदान हुआ। विधायक ने पौधरोपण भी किया। प्रत्येक रक्तदाता ने एक-एक पौधा लगाया गया।



