Sunday, August 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsयुवक को टक्कर मारने के मामले में चालक के विरुद्ध मामला दर्ज

युवक को टक्कर मारने के मामले में चालक के विरुद्ध मामला दर्ज


Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के मोरला गांव में गत दिनों तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक युवक के घायल होने का मामला थाने में दर्ज किया गया है।

घायल के भाई भागीरथ की ओर से दर्ज कराए गए प्रकरण के अनुसार गत 28 जुलाई को अपराह्न करीब 3:30 बजे मोरला निवासी उनका भाई मानसिंह मीणा मोटरसाइकिल से मोरला चौराहा की ओर जा रहे थे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोरला के पास विपरीत दिशा से आई एक मारुति इको के चालक ने कथित रूप से तेज गति, लापरवाही एवं गलत दिशा में वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई तथा घुटने सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं।

आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। मामला दर्ज कर जांच सहायक उप-निरीक्षक चेतन लाल को सौंपी है।

प्रीवियस न्यूज़:-

जैन श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई, 22 घायल, कई जयपुर रेफर

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here