Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsयुवक से मारपीट, ऑफिस में तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी

युवक से मारपीट, ऑफिस में तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी

दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज


Deoli News 26 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के धुंवाला निवासी एक युवक ने अपने ऑफिस परिसर में हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दो व्यक्तियों ने धारदार हथियार और बोतल से उस पर हमला किया और जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि यह मामला बडोरा, तहसील अटरू, जिला बारां व हाल निवासी धुंवाला आकाश कुमार पुत्र द्वारका लाल ने दर्ज कराया है। रिपोर्ट में आकाश कुमार ने आरोप लगाया है कि गत 24 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वह धुंवाला स्थित अपनी कंपनी के परिसर ऑफिस में काउंटर पर बैठे थे। इस दौरान मुकेश मीणा निवासी धुवाला और मनराज मीणा निवासी धुवाला एकराय होकर वहाँ आए।

आरोप है कि दोनों ने आते ही धारदार नुमा हथियार से प्रार्थी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित के सिर पर बोतल भी तोड़कर मारी, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। पीड़ित आकाश कुमार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जाते हुए आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

रिपोर्ट में बताया कि उसके पास इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो भी हैं। पीड़ित की शिकायत पर, हनुमान नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

थप्पड़ बाज एसडीएम के बाद अब ‘गाली बाज’ डीएसपी का जानिए कारनामा, जिससे भड़के लोग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d