Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsयूरिया खाद का वितरण रविवार को होगा

यूरिया खाद का वितरण रविवार को होगा


Deoli News 29 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रबी की फसल के लिए इनदिनों यूरिया खाद की मारामारी मची हुई है। वहीं ग्राम सेवा सहकारी समिति दूनी में किसानों को रविवार को यूरिया खाद का वितरण किया जाएगा।

समिति में कुल 650 कट्टे यूरिया शनिवार को पहुंचे हैं। समिति व्यवस्थापक गिरिराज गुर्जर, अध्यक्ष मोतीलाल मेहरा ने बताया कि यहां कृषि पर्यवेक्षक की मौजूदगी में खाद का वितरण किया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। प्रत्येक किसान को आधार सत्यापन के बाद सुबह 9 बजे से दो-दो कट्टे यूरिया के दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d