Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskरमजान आत्म-संयम और सेवा का महीना है...

रमजान आत्म-संयम और सेवा का महीना है…

देवली में माहे-रमजान के पहले जुम्मे पर उमड़ी अकीदत


Deoli News 20 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पवित्र माह माहे-मुबारक रमजान के साथ ही देवली शहर और आसपास के क्षेत्रों में इबादत का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को रमजान के प्रथम जुम्मे की नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई।

समाज के प्रतिनिधि हार्मोन अंसारी और मोहम्मद इदरीश ने बताया कि इस मौके पर रोजेदारों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर मुल्क की खुशहाली और आपसी सौहार्द्र की दुआएं मांगी। मुख्य नमाज शाही जामा मस्जिद में हाफिज आमान रज़ा के सानिध्य में संपन्न हुई, वहीं एजेंसी मस्जिद में मुफ्ती बरतुल्लाह खान, अल अंसार मस्जिद में कारी हिदायतुल्लाह खान और सीआईएसएफ मस्जिद में हाफिज मुकीम रज़ा ने नमाज मुकम्मल करवाई। साथ ही चार मीनार बाबा अय्यूबी मस्जिद में हाफिज रहबर मुराबादी, प्रताप नगर मस्जिद-ए-गौसिया में हाफिज शाहिद रजा और देवली गांव मस्जिद में मौलाना शमी रज़ा बंगाली ने जुम्मे का खुतबा और नमाज अदा करवाई।

नमाज के बाद अल अंसार मस्जिद के इमाम हिदायतुल्लाह खान ने मुकद्दस माह की फजीलत बताते हुए कहा कि रमजान आत्म-संयम और सेवा का महीना है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि इस पाक महीने में दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की मदद कर उन्हें राहत पहुंचानी चाहिए। इस दौरान नमाजियों ने अच्छी वर्षा, वतन की तरक्की और अमन-चैन के लिए विशेष दुआ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d