Deoli News 7 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बार एसोसिएशन देवली के गुरुवार को चुनाव हुए। इसमें अधिवक्ता महावीर सिंह राठौड़ पांचवीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद दाधीच व छीतर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह मानसिंह मीणा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके चलते महावीर सिंह राठौड़ निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर शिवकुमार चावरिया, सचिव पद पर शिवजीराम डडवाडिया, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर चेतन वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी का अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।



