Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsस्टेट एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे का हुआ आयोजन

स्टेट एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे का हुआ आयोजन


Deoli News 7 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण एसएएएस 2023 का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 के 30 विद्यार्थी एवं कक्षा 9 के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा का आरपी शंभू दयाल एवं सुनील शिरोठा ने निरीक्षण किया। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि दूनी में सुबोध विद्या मंदिर, आदर्श विद्या मंदिर एवं विवेकानंद स्कूल में भी सर्वे का कार्य किया गया। इसके आधार पर नेशनल अचीवमेंट सर्वे का आयोजन भी भविष्य में किया जाएगा

भारतीय भाषा उत्सव का किया आयोजन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया।

इसमें मुख्य वक्ता महावीर प्रसाद बडगूजर व लादूलाल मीणा व्याख्याता हिंदी ने भाषा अनेक भाव एक विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला और बताया कि भारत में कई भाषाएं होने के बावजूद सभी का भाव एक है, जो भारत की एकता को प्रदर्शित करता है। इस मौके पर शाला परिवार के सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d