Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsवीडियो देखें : रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत में करीब एक...

वीडियो देखें : रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत में करीब एक दर्जन लोग घायल

  • देवली व आसपास के कई लोग हुए जख्मी

  • कुराडिया टोल नाके के आगे हुआ हादसा

  • यात्रियों ने बताया ओवरटेक में हुई दुर्घटना


Deoli. Jahazpur News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से भीलवाड़ा मार्ग पर कुराडिया टोल के समीप बुधवार सुबह रोडवेज व ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। जबकि ट्रक व बस के चालक, खलासी का पता नहीं लगा।

जानकारी के अनुसार यह हादसा कुराडिया टोल नाके की आगे देवली से प्रतिदिन जाने वाली देवली-भीलवाड़ा की रोडवेज बस के साथ हुआ। यह बस रोजाना देवली से सुबह 8 बजे रवाना होती है, जो नाके से आगे पहुंची और दुर्घटना का शिकार हो गई। बस में सवार लोगों ने बताया कि बस चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसकी वजह से सामने से आ रही ट्रक से रोडवेज बस की चालक साइड की दिशा से टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पर यहां चिकित्सालय की एंबुलेंस से मौके पर पहुंची और घायलों को देवली चिकित्सालय लेकर आई।

यह लोग हुए घायल

राजकीय चिकित्सालय देवली की सूचना के अनुसार उक्त हादसे में देवली के ज्योति कॉलोनी निवासी एवं संथली स्कूल में वाइस प्रिंसिपल नेकचंद जैन घायल हुए हैं।

इसी तरह जहाजपुर के भगूनगर में एएनएम के पद पर कार्यरत सावित्री शर्मा, पीपलून्द के पास निवासी मोरपाल गुर्जर, चंदा मीणा निवासी देवली भी घायल हुई है। चंदा जमोली में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर है। इसी तरह बस स्टैंड के पीछे निवासी सुरेश जैन, लालाराम मीणा निवासी कोटा रोड भी घायल हुए हैं। पूर्व सैनिक लालाराम मीणा यूं तो टीकड निवासी है। जिनकी हादसे में जीभ कट गई। उनका मकान देवली के कोटा रोड पर भी है। इसी तरह देवली निवासी सत्तार पुत्र हुसैन, टोंक के पालड़ा निवासी रामसिंह पुत्र भरत सिंह, दयाल हॉस्पिटल के पास निवासी सीमा मीणा पत्नी दिनेश मीणा, विनोद मीणा पुत्र हरीश मीणा निवासी खजूर का नाला थाना हिंडोली, रमेश माली पुत्र शिवजी राम माली घायल हुए है।

सूचना पर अलर्ट हुए देवली के चिकित्सक व चिकित्साकर्मी

सड़क दुर्घटना की सूचना पर देवली में सभी चिकित्सक व चिकित्साकर्मी अलर्ट हो गए। जिन्होंने घायलों को तत्काल उपचार दिया। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. किशन लाल मीणा, डॉ. गोपाल मीणा, ईएनटी डॉ. प्रतीक चौधरी, डॉ. राहुल घायलों के इलाज में जुट गए। जबकि चिकित्साकर्मी हरिसिंह मीणा, जीतमल मीना, संत कुमार, जितेंद्र नामा, राजवीर, रामराज, महेश वर्मा, जिनेंद्र जैन, अंकित कलवार, मोहित पाराशर ने भी उपचार में चिकित्सकों का सहयोग किया। हालांकि हादसे की सूचना पर जहाजपुर चिकित्सालय में भी चिकित्सा में अलर्ट थे। लेकिन घायल देवली की ओर लाए गए। उधर, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d