Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damत्रिवेणी से आवक बरकरार, डेम कल के आंकडे से पार

त्रिवेणी से आवक बरकरार, डेम कल के आंकडे से पार


Deoli News 7 अगस्त ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीगोद स्थित त्रिवेणी से हो रही पानी की आवक के चलते  बीसलपुर डेम में पानी की आवक अब लगातार बढ़ रही है।

बुधवार सुबह 6 बजे डेम का जलस्तर आरएल 311.58 मीटर हो गया है। नियंत्रण कक्ष की सूचना के मुताबिक त्रिवेणी के गेज में 5 सेमी की कमी आई है। अभी वहाँ 2.75 मीटर से घटकर 2.70 मीटर का गेज दर्ज हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक बीसलपुर डेम में अभी 38.70 टीएमसी के मुकाबले 16.123 टीएमसी का जलभराव हो चुका है, जो अभी भी डेम की जलभराव क्षमता से करीब करीब आधे से भी कम है। मंगलवार को डेम पर 11 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। बता दे कि बीसलपुर डेम की भराव क्षमता आरएल 315.50 मीटर है। इसके बाद अतिरिक्त पानी को डेम के गेट खोलकर निष्कासित किया जाता है।

सीजन में पहली बार त्रिवेणी चली, बढ़ेगी आवक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d