Deoli News. 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मंगलवार शाम खुशी की ये खबर आई है कि त्रिवेणी पर पहली बार पानी की आवक शुरू हो गई है। हालांकि ये पानी मांडलगढ़ क्षेत्र में हुई वर्षा के कारण आया है।
लेकिन सीजन में अब तक खामोश रही त्रिवेणी में आज शाम पहली बार पानी आवक दर्ज हुई है, जो बीसलपुर डेम के लिए बड़ी खबर है। बीसलपुर परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि मंगलवार शाम त्रिवेणी में पहली बार पानी की आवक दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे त्रिवेणी पर करीब 2.75 मीटर का गेज दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि फिलहाल त्रिवेणी चलने से उम्मीदों को पंख लगे है। लेकिन ये गेज निरन्तर चलना जरूरी है। उधर, भीलवाड़ा क्षेत्र में वर्षा से खारी नदी में पानी आवक हो रही है। वहीं डाई नदी से भी पानी की आवक बनी हुई है। शाम 6 बीसलपुर बांध का जलस्तर आरएल 311.41 मीटर हो गया है।



