Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsजिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ

जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ

विभिन्न विद्यालय के 27 प्रतिभागियों ने लिया भाग


Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में मंगलवार को जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम हुआ। उद्घाटन में मुख्य अतिथि सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा टोंक रामजी लाल मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली प्रधान लाल मीणा आदि थे।

प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर एवं जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा टोंक द्वारा आयोजित जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम में कुल 6 प्रतियोगिताएं थी। जिसमे शास्त्रीय गायन, पारंपरिक लोक गायन, शास्त्रीय वादन, पारंपरिक लोक वादन, शिक्षण प्रतियोगिता, टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक अतुल भारद्वाज ने बताया कि यह कार्यक्रम सरकारी विद्यालयो के शिक्षकों के लिए था। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों के कुल 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

यह प्रतिभागी रहे अव्वल

शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान दिवाकर बारेठ निवाई, द्वितीय स्थान कुसुम कौशिक निवाई, पारंपरिक लोक गायन में प्रथम स्थान अतुल भारद्वाज, द्वितीय स्थान सत्यनारायण शेरवाल, शास्त्रीय वादन में प्रथम स्थान कांता प्रसाद बारेठ, पारंपरिक लोक वादन में प्रथम स्थान भंवरलाल वैष्णव, शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण में प्रथम स्थान मोना कलवार दूनी, द्वितीय स्थान त्रिलोकचंद कलाल दूनी, शिक्षक अध्यापन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ललिता पारीक दूनी,द्वितीय स्थान टीकाराम राजवंशी ने प्राप्त किया।

समापन पर विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यहां प्रोजेक्ट ऑफिसर समसा टोंक जितेंद्र कुमार गोदारा, संगीतकार महावीर प्रसाद काला, अर्पणा शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, सतवाडा प्रधानाचार्य राजेश खींची, चांदसिंहपुरा प्रधानाचार्य सीताराम मीणा, सेवानिवृत्ति शिक्षक सत्यनारायण तिवाड़ी, राम लक्ष्मण गुप्ता, कन्हैयालाल मीणा, उप प्रधानाचार्य अनुराधा कलवार, सहित प्रतिभागी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d