बेतरतीब पार्किंग से बिगड़ रही है व्यवस्था
Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यूं तो कहने में रोडवेज बस स्टैंड कहा जाता है, लेकिन ज्यादातर यहां लोक परिवहन बसों की मनमानी देखी जा सकती है। जहां सुबह व रात के वक्त उनके चालक मनमर्जी से बसों को खड़ी करते हैं।

नतीजन रोडवेज बसों के चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। वही जाम की स्थिति बन रही है। रोडवेजकर्मियों व स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यहां रोडवेज बस स्टेशन परिसर में सुबह एवं रात के वक्त लोक परिवहन बसों का जमावड़ा रहता है। उनके चालक बसों को परिसर के बीचो-बीच मनमर्जी से खड़ी करते हैं। लिहाजा रोडवेज बसों को आने जाने में परेशानी हो रही है। जबकि रोडवेज बुकिंग के बाई ओर इन परिवहन बसों का स्थान चिन्हित किया गया है। यूं तो पूर्व में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने इन बसों की पार्किंग के लिए बुकिंग के पीछे की ओर जगह चिन्हित की थी। बावजूद इसके आगे पार्किंग की जा रही है। वही इसके बाद भी लोक परिवहन चालक मनमर्जी बरत रहे हैं। लिहाजा व्यवस्था बिगड़ रही है। पुलिस व प्रशासन को इन बसों की मनमर्जी पर रोक लगानी होगी।



