Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskउड़ान के तहत दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई

उड़ान के तहत दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई


Deoli News 12 सितम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार स्पोर्ट्स फॉर एवरनेश उड़ान कार्यकम के तहत विशेष योग्यजन बच्चों की मानवधर्म बहुदिव्यांगता विद्यालय पनवाड रोड देवली में खेलकूद प्रतियोगिता हुई।

इस दौरान दिनेश कुमार जलुथरिया सचिव (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक) द्वारा प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन के प्रति समाज का ध्यान आकर्षित करने एवं अपने सपनों को साकार करने के लिए उक्त कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर आने वाली टीम अथवा प्रतिभागी सम्भाग स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। वहीं सम्भाग स्तर पर अव्वल टीम प्रतिभागी राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। यहां विजेता टीम एवं प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिह मीणा ने खिलाडियों को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने को कहा। विद्यालय प्राचार्य महेश शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता दिव्यांगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हे समाज में समानता एवं समावेश की दिशा में ले जाती है। दिव्यांग छात्रों द्वारा इण्डोर गेम, टेबल टेनिस, केरम, चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

यहां लेखपाल सत्यनारायण सेन, छात्रावास अधीक्षक आशा शर्मा, कॉर्स कॉर्डिनेटर जगत बहादुर यादव, अभीजीत यादव, अंशु शर्मा, विशेष शिक्षक बिरदी चन्द प्रजापत, शिवराज गुर्जर, मनोज कुमार गुर्जर, विवेक टांक, धर्मराज धाकड, मुकेश माली, विशेष शिक्षका उपासना गुर्जर, हर्षिता गौतम, मनीषा शर्मा परमेश्वर मीणा, कृष्णगोपाल सैनी आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d