Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीना ने गुरुवार सुबह 10 बजे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली का औचक निरीक्षण किया।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में 17 में से 13 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस द्वारा किया गया है और तीन दिन में जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ के निरीक्षण से कार्यालय में कर्मचारी सकते में आ गए। मौजूद कर्मचारी भी सही जवाब नहीं दे पाए।


