Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा प्रेषित सामग्री और संदेश वितरण की शुरुआत गुरुवार को विस्तारक विकास शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ आदि ने की है।
इस दौरान नासिरदा मंडल के नासिरदा शक्ति केंद्र मे लक्ष्मीनाथजी मंदिर, श्री गोपालजी मंदिर, चामुंडा माता मंदिर, सिन्डोला बालाजी मंदिर नासिरदा में मंहत बालक दास, पुजारी रामावतार शर्मा, रामपाल वैष्णव, रतन मीणा को तथा थांवला शक्ति केंद्र के चारभुजा मंदिर बनेडिया कॉलोनी, बड़ा बालाजी मंदिर थांवला मे श्रीफल, शॉल भेंटकर और सुन्दरकांड की प्रतियां भेंट की गईं। वहीं मुख्यमंत्री का संदेश सौपा गया। कार्यक्रम में लोकेश पारोता, महामंत्री भारत सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक मोहनलाल सैनी, नन्द लाल गुर्जर, मनोज खांडल, बुथ अध्यक्ष मनोज सेन थे।



