विशाल भंडारे का आयोजन हुआ
Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के कुचलवाड़ा कला स्थित बीजासन माता जी मंदिर परिसर में बुधवार शाम विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने मां बीजासन के परिसर में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।
इससे पहले देवली से बीजासन माता की पदयात्रा धूमधाम के साथ रवाना हुई, जो शाम को मंदिर पहुंची। यहां माता के दरबार में ध्वज अर्पित किया गया। वही बीजासन माता का मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। वहीं शाम से शुरू हुए विशाल भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। बताया गया कि आयोजित भंडारी में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। माता मंदिर परिसर में जिस ओर देखो, उस तरफ श्रद्धालु प्रसाद अधिकारी का इंतजार करते दिखाई दिए। इस दौरान ग्वाला समाज के नवयुवक मंडल समेत बिजासन माता के श्रद्धालुओं, कुचलवाड़ा के युवकों, भंडारा समिति के सदस्यों ने सहयोग किया। इससे पहले कुचलवाड़ा मार्ग पर श्रद्धालुओं की रेलमपेल रही। यह आयोजन हर वर्ष होता है। जिसमें श्रद्धालुओं को माता की प्रसादी करने का अवसर प्राप्त होता है।



