Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsवाहन रैली से प्रसारित करेंगे भगवान महावीर स्वामी के संदेश

वाहन रैली से प्रसारित करेंगे भगवान महावीर स्वामी के संदेश


Deoli News 19 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भगवान महावीर स्वामी के 2623 वें जन्मकल्याणक महोत्सव को लेकर महावीर जयंती पर देवली में वाहन रैली निकाली जाएगी।

नवयुवक मंडल पटेल नगर अध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि वाहन रैली पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पटेल नगर से शुरू होगी, जो णमोकार हॉस्पिटल, पेट्रोल पंप, एसबीआई, भरतपुर हाउस रोड, मुख्य बाजार होते हुए प्रमुख मार्गो से गुजरेगी। रैली का समापन पटेल नगर जैन मंदिर में होगा। रैली में शामिल समाज के लोगों को किसी तरह का खाद्य पदार्थ उपयोग में नहीं को कहा है।

विभिन्न कार्यक्रम होंगे

पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के प्रवक्ता राजीव जैन ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक दिवस को भव्यता देने के लिए पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर की महिलाओं तथा बच्चो द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसके तहत शुक्रवार दोपहर 2 बजे से खेलकूद प्रतियोगिता व शाम 7 बजे महिलाओं द्वारा भक्तामर पाठ, प्रश्नोत्तरी, म्यूजिकल हाऊजी का आयोजन होगा। वहीं 20 अप्रेल को शाम 7.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम व 21 अप्रेल शाम को पारितोषित वितरण समारोह से कार्यक्रम का समापन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d