Deoli News 23 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में राजस्थान सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को विशेष आवश्यकता वाले छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।
स्कूल के मीडिया प्रभारी सुगनचंद कुमावत ने बताया कि इसे लेकर डाॅ. अदिति एवं बसंत मीणा द्वारा विद्यार्थियों की जांच कर चिन्हित किया गया। वहीं कक्षा एक से 12 वीं तक अध्ययनरत छात्र छात्राओं में से 9 बालक बालिकाओं को चिन्हित किया गया। इन्हें आगामी 13 फरवरी को सीएचसी नासिरदा में आयोजित शिविर में विशेषज्ञ द्वारा परामर्श दिया जाएगा। आवश्यकता होने पर नि:शुल्क इलाज सरकार द्वारा ही कराया जाएगा।
नासिरदा स्कूल में वार्षिक उत्सव 25 को
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नासिरदा में 25 जनवरी को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया। जाएगा। प्रधानाचार्य किरण सोनी ने बताया कि वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि उप जिला प्रमुख आदेश कवर एवं पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह राणावत होंगे।
जबकि अध्यक्षता सरपंच किरण सांसी करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य लादूलाल मीणा को आमंत्रित किया गया है। वहीं विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत विद्यालय के पूर्व छात्रों, भामाशाहों एवं जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।


