Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationब्यूरो के सलाहकार संपादक ने की आईजी ओमप्रकाश से मुलाकात

ब्यूरो के सलाहकार संपादक ने की आईजी ओमप्रकाश से मुलाकात


Deoli News 22 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अजमेर रेंज महानिरीक्षक ओमप्रकाश से बुधवार शाम दैनिक ब्यूरो के सलाहकार संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र बागड़ी ने शिष्टाचार मुलाकात की।

यह मुलाकात अजमेर के जयपुर रोड स्थित महानिरीक्षक कार्यालय में हुई। इस दौरान पत्रकार राजेंद्र बागड़ी ने आईजी ओम प्रकाश से शिष्टाचार भेंटकर वार्ता की। आईजी ने टोंक जिले के विभिन्न विषयों पर बातचीत की। वहीं टोंक समेत रेंज के विभिन्न जिलों में कार्यरत कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के पदोन्नति के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इन जिलों के करीब ढाई सौ पुलिसकर्मियों को पदोन्नत किया गया है। इस दौरान दैनिक ब्यूरो के एडिटर आशीष बागड़ी भी साथ थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d