Deoli News 7 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवली में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कला संकाय के छात्र छात्राओं के विषय परिवर्तन की मांग को लेकर पिछले दिनों एनएसयूआई ने महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रथम वर्ष कला संकाय के नवप्रवेश छात्र छात्राओं की विषय सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में आवंटित हुए विषय में कुछ विद्यार्थियों को रुचि नहीं है या फिर भविष्य में जिस विषय से स्नातकोत्तर करना चाहते है, वह विषय उन्हें नहीं मिला है। इसके चलते छात्र छात्राओं की मांग है कि उन्हें रुचि अनुसार विषय आवंटित किए जाए। छात्र छात्राओं की मांग को देखते हुए प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि आगामी दिनों में विषय परिवर्तन करने के लिए आवेदन प्राप्त लिए जाएंगे। ज्ञापन सौपने के दौरान विशाल मीणा, छात्रसंघ महासचिव इमरान पठान, कौशल ठागरिया, चिंटू वर्मा, लवेश जिंदल, केशव वैष्णव, रोहित मीणा, विवेक वैष्णव, प्रियंका बैरवा, नितेश मीना, कल्पना प्रजापत, प्रियंका कुमारी वर्मा, विकास, सिद्धांत व अन्य छात्र छात्राएं मौजूद थे।




