Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री बीजासन माताजी कुचलवाड़ा एवं भंडारा समिति देवली व कुचलवाड़ा के तत्वाधान में 11 सितंबर को पदयात्रा व विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
कार्यक्रम से जुड़े प्रकाश साहू ने बताया कि इस दिन सुबह 11 बजे पटवा बाजार स्थित भेरू मंदिर से कुचलवाड़ा माताजी की पदयात्रा रवाना होगी। यह यात्रा शाम को पहुंचकर ध्वज अर्पित करेगी। वहीं यहां मां बीजासन के महाप्रसादी का भोग लगाकर शाम 4 से रात्रि 10 बजे तक भंडारा चलाया जाएगा। जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
अभिषेक व शांतिधारा में लिया भाग
दशलक्षण महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा पर शास्त्री पारस के निर्देशन में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। जिसकी शुरुआत ध्वजारोहण द्वारा की गई। इसका पुण्यार्जन नेमीचंद, धर्मचंद, महेंद्र, पारस, नरेंद्र, राजन जैन परिवार ने किया। इसके बाद मन्दिर में विराजित विभिन्न प्रतिमाओं का क्रम से अभिषेक व शांतिधारा की गई।
इसके बाद विधिनायक पार्श्वनाथ, आदिनाथ भगवान, मुनिसुव्रतनाथ, नेमीनाथ भगवान की पूजा अर्चना की गई। श्रीजी का अभिषेक किया गया। यहां सभी ने सामूहिक पूजन अर्चना कर अपने कर्मों का क्षय किया। यह जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने दी।


