Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविद्यार्थियों ने किया मेहरानगढ़ और सोनार किले का भ्रमण

विद्यार्थियों ने किया मेहरानगढ़ और सोनार किले का भ्रमण


Deoli News 26 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह भ्रमण दल 22 दिसंबर को रवाना होकर 25 दिसंबर को वापस लौटा है।

दल को विद्यालय के निदेशक डॉ. रमेश कुमार मुकुल और प्रबंध निदेशक आर्यन मुकुल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऐतिहासिक किलों और मरुस्थल का भ्रमण किया। प्रधानाचार्या डॉ. सोनल तनेजा ने बताया कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जोधपुर में ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले का अवलोकन किया। इसके बाद जैसलमेर में सोनार किला और पटवों की हवेली की स्थापत्य कला को देखा। रेगिस्तान के धोरों में छात्र-छात्राओं ने कैमल सफारी, जीप सफारी और राजस्थानी लोक नृत्य कालबेलिया का आनंद लिया। रात में डेजर्ट कैंप में कैंप फायर के साथ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। वार म्यूजियम से सीखी देशभक्ति वापसी के मार्ग पर विद्यार्थियों ने भारतीय सेना के वार म्यूजियम का दौरा किया, जहाँ उन्होंने सेना के गौरवशाली इतिहास और वीरता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस यात्रा का प्रबंधन मनीष कंछल, कैलाश चंद गुर्जर और गजेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया। भ्रमण के दौरान रीना मीणा, आसिफ अली, इनायत हुसैन, ज्योति राठौड़ सहित स्कूल स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d