Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsविद्यार्थी सीखे रहे जीवन कौशल के तरीके

विद्यार्थी सीखे रहे जीवन कौशल के तरीके


Deoli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्काउट गाइड टोंक के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली में चल रहे ग्रीष्मकालीन कौशल विकास एवं अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन विद्यार्थी जीवन कौशल और रोजगार सृजन के नए तरीके सीख रहे हैं।

शिविर प्रभारी भँवर लाल वैष्णव ने बताया कि विद्यार्थी, हस्तशिल्प और कला में प्रिया सेन के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के कलाकृतियों, सजावटी सामान, वेस्ट इज द बेस्ट, हस्तशिल्प का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। रीति नागर ब्यूटी पार्लर और मेहंदी का प्रशिक्षण दे रही है। संगीत और वादन भँवर लाल वैष्णव के निर्देशन में, इंग्लिश स्पोकन भगत सिंह मीणा, योगा प्रशिक्षण शंकर लाल सोनी, कंप्युटर शिक्षण सुरेंद्र कुमार बैरवा, आत्म रक्षा एवं पर्यावरण के बारे मे प्रतिदिन रामप्रसाद प्रजापति द्वारा जानकारी दी जा रही हैं। शिविर मे प्रतिदिन 100 से अधिक ग्रामीण परिवेश के बालक और बालिकाएं भाग ले रहे हैं। इसी तरह देवली और दूनी में भी समर कैंप आयोजित हो रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d