गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश
Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने कुंचलवाड़ा स्थित मां बीजासन माता के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए।
इसके बाद उन्होंने कुंचलवाड़ा माताजी से राजकीय अस्पताल देवली तक करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली निर्माणाधीन सड़क कार्य का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों सहित सड़क ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक के साथ जहाजपुर प्रधान कौशल किशोर शर्मा सहित गौसेवक परमेश्वर सोयल, चेतन शर्मा, मनोज माली, मनोज शर्मा, दुर्गा लाल जांगिड़, प्रमोद सेन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



