Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationविस्तृत खबर पढ़े ’ रात्रि चौपाल में समस्याओं का निस्तारण हुआ

विस्तृत खबर पढ़े ’ रात्रि चौपाल में समस्याओं का निस्तारण हुआ


Deoli News 21 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को तहसील दूनी की ग्राम पंचायत गैरोली में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने परिवादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर के समक्ष परिवादी धर्मराज गुर्जर ने बाड़ी खाली की पुलिया बनवाने, सांवरा कुमावत ने गुठली का झोपड़ा की ओर जाने वाले मार्गो को सही कराने, ग्रामीणों ने श्री आजाद हिन्द गौ-शाला को भूमि आंवटन करने, बीसलपुर पुर्नवास विस्थापित कॉलोनी भरना में नाली पर अतिक्रमण करने, रैगर मौहल्ला गैरोली में रास्ते में पानी भरने, खसरा नं. 102 में खातेदारी देेने, शिवराज कल्याण बैरवा के कुंए की ओर जाने वाले बन्द रास्ते को खुलवाने, आधार की तकनीकी समस्या का समाधान करने, राउप्रावि मुगलाना के खेल मैदान में अतिक्रमण करने, बीसलपुर बन्द नल लाईन को चालू करने, राउप्रावि गैरोली भवन का मरम्मत कार्य, हजारी कुमावत के कुएं का रास्ता खुलवाने, रामदेव साहू को कान की मशीन दिलवाने, ग्राम मुगलाना के पक्के सड़क रास्ते में पुलिया का निर्माण करवाने समेत अन्य परिवादियों ने भी प्रार्थना पत्र दिए।

रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर के समक्ष विधवा महिला मधु मोग्या ने अपने तीन छोटे छोटे बच्चों को साथ लेकर पहुची। उसने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की गुहार लगाई। उसने कहा की पति की मृत्यु के बाद घर चलाना एवं बच्चों का पालन पोषण मुश्किल हो गया है। जिला कलक्टर ने विधवा महिला की पीड़ा को समझते हुए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी गजेन्द्र कुमावत को महिला के सभी दस्तावेज एकत्रित कर पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

Oplus_16908288

साथ ही तहसीलदार विनोद शर्मा को प्रकरण में परिवादी को राहत मिलने पर उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में उपखण्ड अधिकारी देवली रुबी अंसार, ग्राम पंचायत प्रशासक समेत अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल में 16 परिवाद प्राप्त हुए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d