Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpएयरपोर्ट मंजूरी पर विधायक ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया

एयरपोर्ट मंजूरी पर विधायक ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया


Deoli News 21 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कोटा-बूंदी में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की मंजूरी के बाद जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर आभार जताया।

वहीं भीलवाड़ा जिले सहित विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में भी चर्चा की। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राजस्थान के कोटा-बूंदी में एक नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1507 करोड़ रुपए है। यह एयरपोर्ट न केवल पूरे हाड़ौती क्षेत्र, बल्कि राजस्थान और उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देगा। इससे पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के अवसर खुलेंगे। यह राज्य को हवाई यातायात और आर्थिक गतिविधियों का एक नया केंद्र बनाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d