Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjp10 लाख रुपए की लागत से बनेगा देहलवाल बाबा मन्दिर में डोम

10 लाख रुपए की लागत से बनेगा देहलवाल बाबा मन्दिर में डोम

श्रद्धालुओं को गर्मी, सर्दी व बारिश में मिलेगी सुविधा


Deoli News 21 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सिरोही स्थित देहलवाल महाराज मंदिर परिसर में जल्द डोम का निर्माण होगा। भाजपा नेता शिवराज बराला, संजय साहू ने बताया कि सिरोही देहलवाल बाबा मंदिर में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं।

साथ ही सालभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। प्रधान बनवारी लाल जाट के अनुसार सिरोही देहलवाल बाबा मंदिर में श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए 10 लाख रुपए की लागत से डोम बनाया जाएगा। डोम के बनाए जाने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी, बारिश में सुविधा होगी।

मेला और भजन संध्या होगी

कनवाडा प्राचीन गणेश बावड़ी मंदिर विकास समिति ने बताया कि 27 अगस्त को विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं 26 अगस्त रात को कलाकारों द्वारा भजन संध्या आयोजित की जाएगी।

डिग्गी कल्याण महाराज की पदयात्रा

दूनी कस्बे से डिग्गी कल्याण महाराज की पदयात्रा 24 अगस्त को रवाना होगी। विष्णु सोनी ने बताया कि यह यात्रा 24 को टोडारायसिंह, 25 को मालपुरा और 26 को सुबह डिग्गी कल्याण महाराज के पहुंचने पर ध्वज चढ़ाया जाएगा। इसी तरह बूंदी जिले के देई खाटूश्यामजी की डाक निशान यात्रा 31 अगस्त को जाएगी। यह यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d