Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग गंभीर घायल

दो बाइकों की भिड़ंत, तीन लोग गंभीर घायल


Deoli News 21 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के गांवड़ी गांव के समीप गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए।

घायलों की पहचान हंसराज पुत्र छगनलाल निवासी गणेश रोड देवली, नरेश पुत्र महेंद्र कुमार निवासी पाड़लिया सावर और विजय पुत्र सोहनलाल बैरवा निवासी निवारिया के रूप में हुई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब हंसराज और नरेश राजमहल में गांव बहार उत्सव में शामिल होकर वापस देवली लौट रहे थे। उनकी बाइक विजय की बाइक से टकरा गई, जो देवली के निवारिया से राजमहल जा रहा था। दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घायलों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

नरेश के मुंह और जबड़े पर चोट आई है, जबकि विजय के मुंह, सिर और जबड़े पर चोट आई है। फिलहाल तीनों का उपचार देवली अस्पताल में जारी है।

महादेव मंदिर में डिब्बाबंद घी और मखाना प्रसाद प्रतिबंधित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d