Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश एवं पानी की आवक के चलते बीसलपुर परियोजना ने शुक्रवार सुबह 3 घंटे में तीन बार पानी निकासी की मात्रा में बढ़ोतरी की है।

बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार शुक्रवार सुबह 6 बजे बांध के रेडियल गेट नंबर 9 को 25 सेंटीमीटर खोलकर 1503 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी की निकासी की जा रही थी। वही त्रिवेणी पर 2.90 मीटर का गेज जारी है। लेकिन पानी की आवक बढ़ने से सुबह 8 बांध का गेट आधा मीटर खोला गया और 3505 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। इसी तरह सुबह 9 बजे तक गेट नं 9 को एक मीटर तक बढ़ाया गया और पानी का डिस्चार्ज 6010 क्यूसेक तक किया गया। फिलहाल त्रिवेणी पर 2.90 मीटर का गेज चल रहा है। उल्लेखनीय है कि गत 24 जुलाई को बीसलपुर बांध के गेट खोल कर पानी की निकासी शुरू की गई थी, जो 29 वे दिन भी लगातार जारी है।



