Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessव्यापार महासंघ की बैठक बुधवार को, अध्यक्ष का चुनाव होगा

व्यापार महासंघ की बैठक बुधवार को, अध्यक्ष का चुनाव होगा


Deoli News 1 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) व्यापार महासंघ देवली की गत 20 मार्च को बगीची के बालाजी परिसर में मिटिंग हुई थी। लेकिन उक्त बैठक में अध्यक्ष के चयन को लेकर विवाद हुआ था। व्यापार महासंघ कार्यकारिणी पदाधिकारी राजीव भारद्वाज एवं मुकेश गोयल ने बताया कि इसमें अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा हुई।

Oplus_131072

लेकिन आम सहमती नही बनने पर अध्यक्ष के दावेदारों के नाम मांगे गए। उस दौरान 11 दावेदारों के नाम आए थे। इनमें से 5 दावेदारो की ओर से अपने नाम वापस लेने के बाद 6 दावेदारों के नाम बचे थे। जिस पर सहमती बनाने के लिए 5 व्यापारियों की कमेटी बनाई गई और प्रयास किया गया। लेकिन सहमति नही बन पाई। मिटिंग में काफी व्यापारियों द्वारा चुनाव कराने की बात रखी गई। इसके बाद रजिस्टर्ड व्यापार महासंघ ने शहर में व्यापारियों को सदस्य बनाने का कार्यक्रम शुरू किया।

इस व्यापार महासंघ के प्रतिनिधियों ने दुकानों पर जाकर वार्षिक शुल्क 10 रुपए लिए। यह शुल्क सत्र 2025-26 का है। उन्होंने बताया कि अब तक 504 व्यापारियों को सदस्य बनाया जा चुका है। वहीं इसे लेकर 2 अप्रैल को व्यापार महासंघ की अध्यक्ष पद को लेकर बैठक होगी। यहां सर्व सहमति नही बनने पर पारदर्शिता के साथ नए अध्यक्ष का मनोनयन किया जाएगा। बैठक अग्रवाल धर्मशाला में शाम 5 बजे होगी। गौरतलब है कि गत 20 मार्च को हुई बैठक में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद व्यापार महासंघ दो धड़ो में बट गया। एक महासंघ पूर्व में संचालित है। जबकि दूसरा महासंघ श्री व्यापार महासंघ के नाम से संचालित किया जा रहा है। नए व्यापार महासंघ में भी सदस्य बनाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d