Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskव्हीकल मालिक अपने वाहन का पंजीकरण जरूर कराएं- डीटीओ

व्हीकल मालिक अपने वाहन का पंजीकरण जरूर कराएं- डीटीओ


Deoli News 20 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अपने वाहन के प्रथम पंजीयन तिथि से 15 वर्ष पूरे होने पर पंजीयन प्रमाण-पत्र का नवीनीकरण करवाया जाना जरूरी है।

जिला परिवहन अधिकारी संपतराम वर्मा ने बताया कि टीसीसी एवं एनओसी जारी होने वाले, चोरी एवं नष्ट हो चुके वाहनों को छोड़कर तथा एक दिसंबर 2005 से 31 मार्च 2009 की अवधि में पंजीकृत वाहनों के स्वामियों ने अभी तक अपने वाहनों के पंजीयन प्रमाण-पत्र का नवीनीकरण नहीं करवाया है। ऐसे वाहन पंजीकृत नहीं माने जाएंगे।

सेना भर्ती रैली की तिथि में संशोधन किया

सेना भर्ती के तहत उदयपुर में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली की तिथि में संशोधन किया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि नई तिथि एक से 10 जुलाई निर्धारित की गई है। साथ ही एआरओ जोधपुर के अंतर्गत सेना भर्ती रैली के आयोजन स्थल में संशोधन कर सेना भर्ती रैली जोधपुर में आयोजित की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d