Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाई


Deoli News 20 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में बीए प्रथम वर्ष (सेमेस्टर प्रथम) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 जून कर दी गई है।

Oplus_131072

लिहाजा जिन छात्राओं ने अभी तक अपना आवेदन ऑनलाइन नहीं किया है, वे ईमित्र के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकती है। प्रवेश नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि अंतरिम वरीयता सूची का प्रकाशन एक जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद एक से 4 जुलाई तक मूल दस्तावेजों का सत्यापन महाविद्यालय में किया जाएगा। वहीं दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के बाद छात्राएं अपनी फीस ईमित्र पर जाकर जमा करवा सकेंगी। प्रवेशित छात्राओं का शिक्षण 8 जुलाई से शुरू होगा। साथ ही स्नातक द्वितीय वर्ष (सेमेस्टर तृतीय) एवं तृतीय वर्ष के लिए प्रवेश नवीनीकरण प्रक्रिया भी 20 जून से शुरू ही रही है। जिसमें छात्राओं को आगामी कक्षा में अस्थाई प्रवेश दिया जाएगा। जिसमें छात्राओं का डेटा ईमित्र पर पोस्ट कर दिया जाएगा। छात्राओं को ईमित्र पर जाकर अपनी फीस जमा करवानी होगी।

जिसकी अंतिम तिथि 19 जुलाई होगी। फीस जमा करवाने की लिए छात्राओं को अपना जनाधार वेरिफाई करवाना जरूरी है। जबकि एक जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d