Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveशनिवार से देवली व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी

शनिवार से देवली व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी


Deoli News 24 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम के 11 केवी सीटी सेकंड फीडर पर मरम्मत कार्यों को लेकर 25 व 26 मई को ढाई घंटे बिजली कटौती होगी।

विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि यह बिजली कटौती फीडर से जुड़े पटेल नगर, विवेकानंद कॉलोनी, चर्च रोड, भिस्ती मोहल्ला समेत क्षेत्र में होगी। यहां सुबह 7:30 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी तरह 25 से 27 मई तक तीन दिन गावड़ी फीडर प्रथम पर आवश्यक मरम्मत व रख रखाव को लेकर सतवाडा, नयागांव, मुंडिया, देवीखेड़ा, रूपारेल व आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 6 से 9 बजे तक 3 घंटे बंद रहेगी। बिजली कटौती की अवधि में विद्युत निगमकर्मी मरम्मत का कार्य करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को सिटी सेकंड फीडर पर चल रहे मरम्मत कार्य को लेकर विवेकानंद कॉलोनी सहित क्षेत्र में चल रही बिजली कटौती का 5 दिन का समय पूरा हुआ है। लेकिन इस विद्युत निगम ने इसे दो दिन और बढ़ाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d