Deoli News 24 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे पर नाना होटल के सामने एक ट्रक में सो रहे चालक की गुरुवार रात अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची हनुमान नगर थाना पुलिस ने चालक के शव को देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। हेड कांस्टेबल कालूराम मीणा ने बताया कि दिल्ली से मुंबई जा रहे ट्रक का चालक इब्राहिम (55) पुत्र वसीम मेव निवासी मीर का मीरपुर थाना हथीन जिला पलवल हरियाणा नाना होटल के समीप ट्रक को खड़ा कर सो गया। इस दौरान रात को उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर देवली पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया तथा शव को हरियाणा ले गए।
शनिवार से देवली व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी



