Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा बूथ संरचना संगठन पर्व में, देवली के स्थानीय संगठन संरचना को प्रदेश नेतृत्व की ओर से दिए गए समय सीमा 5 दिसंबर तक पूरा कर लिया गया है। इसे लेकर बैठक आयोजित हुई थी।
दरअसल शक्ति केंद्रों पर बैठक कर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत की अध्यक्षता में गठित समिति ने यह चयन किया है। समिति में संगठन संरचना प्रभारी व शक्ति केंद्र संयोजक राजीव गोयल, महेश शर्मा, बंसी मेघवंशी, संगठन महामंत्री राकेश ओसवाल, संगठन पर्व प्रभारी सत्यनारायण धाकड़ के द्वारा देवली शहर के सभी बूथ संख्या 38 से 50 तक बूथ अध्यक्ष नियुक्त किए गए है। उक्त समिति ने बूथ संख्या 38 से लगातार कुलदीप चौधरी, मुकेश मित्तल, दिनेश दास, नोरतमल नामा, शिवराज मीणा, महेश दाधीच, रजनीश दीपक, सतीश चौधरी, शरद सिंहल, महेश अग्रवाल, राजकुमारी सेन, त्रिलोक शर्मा, कुलदीप सेन को बूथ अध्यक्ष मनोनीत किया है।



