8 दिसंबर को लगेगा विशेष अभियान
Deoli News 5 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करने की योजना को लेकर गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई।
उपखंड अधिकारी देवली मनोज कुमार मीणा ने बताया कि यह समीक्षा बैठक नगर पालिका के सभागार में हुई। इसमें जिला स्तरीय प्रभारी भूपेंद्र यादव अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं भू अवाप्ति अधिकारी बीसलपुर परियोजना, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम उनियारा शत्रुघ्न गौतम, देवली उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने नियुक्त नोडल प्रभारी से उनको आवंटित मतदान केंद्रों पर 18 से 19 वर्ष आयु के लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त फार्मो पर चर्चा की। वही कम प्रगति वाले नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आवंटित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का निरीक्षण कर उन्हें अपना लक्ष्य पूरा करने के निर्देश देवे। उपखंड अधिकारी देवली ने बताया कि इसे लेकर 8 दिसंबर को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहकर विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं का पंजीयन करेंगे। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद थे।



