Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित रघुनाथजी के मंदिर में बुधवार को गुड मॉर्निंग क्लब द्वारा कीर्तन एवं पौषबड़ा प्रसादी कार्यक्रम हुआ। नगर पालिका के वार्ड नं 21 में स्थित रघुनाथजी के मंदिर में प्रसादी का वितरण किया गया।
इससे पूर्व महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया। पौष बड़ा वितरण कार्यक्रम में पार्षद रामनिवास मीणा, गिरिराज जोशी, दिनेश सिंहल, महेंद्र गोयल, राहुल बलासोरा, दुर्गा प्रसाद पांचाल, भूपेंद्र राजावत, महेंद्र मंगल, वेद प्रकाश जांगिड़, संजय काला, अनिल सुवालका, समेत उपस्थित थे।
कीर्तन एवं पौष बड़ा हुआ
शहर के गंगागुरिया बालाजी मंदिर परिसर में इस वर्ष भी बुधवार को कीर्तन एवं पौष बड़ा हुआ। गंगागुरिया बालाजी के मांगीलाल ने बताया कि यह आयोजन गत 20 वर्षों से हो रहा है। हर वर्ष एक जनवरी को नववर्ष शुभारंभ पर यह आयोजन किया जाता है। महिलाओं द्वारा कीर्तन किया गया एवं श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।



