Deoli News 1 सितंबर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेलनगर क्षेत्र में आरएसएस की शाखा में भाग लेने गए एक स्वयंसेवक की बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में पटेल नगर निवासी दिनेश जैन पुत्र सत्येंद्र कुमार जैन ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह गत 30 अगस्त सुबह 6 बजे पटेल नगर स्थित काला हत्था में लगने वाली आरएसएस की शाखा में भाग लेने के लिए अपनी बाइक लेकर पहुँचे, इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक आदर्श विद्या मंदिर की ओर स्थित गेट पर खड़ी की व शाखा में चला गया। जब वह वापस लौटा तो बाइक गायब थी। बाद में उसने बाइक की तलाश की। लेकिन उसका कोई नहीं लगा। बाद में पीड़ित ने रविवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



