ब्लॉक के 128 स्काउट गाइड ने भाग लिया
Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय टोंक निर्देशानुसार स्थानीय संघ मुख्यालय देवली में राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ।
शिविर में स्थानीय संघ के महात्मा गांधी देवली, दूनी राजकीय उमावि देवडावास, दूनी, डाबर कला गांवड़ी, मॉडल स्कूल पनवाड़, राजकोट, रामसागर, ज्योतिपुरा, निवारिया, देवली गांव 128 स्काउट गाइड ने भाग लिया। सचिव द्वारका प्रसाद ने बताया कि पांच दिवसीय शिविर में कुकिंग, एम्बुलेंस, नेचुरल कलेक्शन,12 किमी हाइक, फार्मर, स्वच्छता, कम्युनिस्ट वर्कर, गार्डनर आदि दक्षता बेज का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सीबीईओ रामराय मीणा, एसीबीईओ प्रधान मीणा, प्रभारी जिला कमिश्नर भंवर लाल कुम्हार, सहायक कमिश्नर सीताराम मीणा, राजीव शर्मा ने अवलोकन भी किया। शिविर के संचालक बद्रीलाल कहार व प्रशिक्षक मुकेश प्रजापति, खेमराज मीणा, अनिल गौतम, नीरज शर्मा, झिलमवती,आशा मीणा, संगीता साहू, रूप शंकर महावर यहां मौजूद थे।



