Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसहमति बनी, दुर्घटना कारित करने वाली कार जब्त

सहमति बनी, दुर्घटना कारित करने वाली कार जब्त

नासिरदा थाना प्रभारी की कार से दुर्घटना का मामला


Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शनिवार रात नासिरदा कस्बे में थाना प्रभारी की कार से टक्कर से घायल हुए दम्पत्ति के बाद रविवार सुबह नासिरदा में हुए बवाल के बाद ग्रामीणों की ओर से लगाया गया जाम रविवार शाम के बाद वापस ले लिया गया।

उल्लेखनीय है कि घटना के बाद रविवार सुबह ग्रामीण उत्तेजित हो गए थे और लोगों ने जाम लगाते हुए थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग करते हुए आंदोलन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान लोगो ने पुलिस पर पथराव भी किया। जिससे डीएसपी की कार के शीशे भी टूट गए। सुबह से चले घटनाक्रम के बाद क़ई दौर में पुलिस प्रशासन की ग्रामीणों से बात हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने थानाप्रभारी को निलंबित करने, मेडिकल मुआयना कराने व कार जब्त करने समेत कई मांगे उठाई। वहीं थाना प्रभारी को फिलहाल छुट्टी पर भेज दिया गया।

बाद में शाम 4 बजे तक भारी कशमकश के बाद थाना प्रभारी की कार को भी जब्त कर लिया गया। बाद में मामले की जांच दूसरे पुलिस थाने को सौपने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों में सहमति बन गई और लोग धरने से हट गए। इस दौरान देवली पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह सुबह से ग्रामीणों से समझाईश करते रहे। अजमेर रेंज डीआईजी ओमप्रकाश ने ” दैनिक ब्यूरो” को बताया कि थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही थाना प्रभारी की कार जब्त कर ली है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जिले की दूसरी थाना टीम से करवाई जाएगी। बाद में मांगो पर सहमति बनने पर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन वापस ले लिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d