Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिषद में श्रीमद्भागवत संगीतमय सार्वजनिक कथा का आयोजन हो रहा है।
कथा के छठे दिन शुक्रवार को कथावाचक नंदिनी ने सभी श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी माता के विवाह की कथा सुनाई। कथा के दौरान भक्तों ने इस विवाह का उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया। कथावाचक ने कहा कि भागवतजी, भगवान का ही शब्द स्वरूप है। इसके श्रवण से भगवान की भक्ति और कृपा की प्राप्ति होती है।


