स्थानीय विधायक रहेंगे मौजूद
Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधायक राजेंद्र गुर्जर द्वारा 6 सितंबर को पंचायत समिति सभागार देवली में दोपहर एक बजे बाढ़ व अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया गया है।
इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वही बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य के संदर्भ में जनसुनवाई की जाएगी। यहां जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों, ग्राम पंचायत प्रशासको एवं वार्ड प्रशासकों समेत जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। प्रधान पंचायत समिति देवली ने यह जानकारी दी है।



