“लोगों ने किए दर्शन”
Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर सोमवार को श्रीखाटूश्याम की अखंड ज्योत दर्शन यात्रा भारत भ्रमण के बाद दूनी बस स्टैंड पर पहुंची। जहां श्याम भक्तों ने स्वागत किया औऱ भव्य रथयात्रा जुलूस निकाला गया।
श्याम भक्त विशाल सोनी, हर्षित खांडल, अतुल माहेश्वरी ने बताया कि ज्योत संचालक व सनातन धर्म प्रचारक गिरिराज शरण महाराज जयपुर मंडल द्वारा श्रीखाटूश्यामजी की अखंड ज्योत यात्रा निकाली जा रही है। भारत भ्रमण के बाद खाटूधाम वापसी पर दूनी में रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। रथयात्रा का नगर भ्रमण संकटमोचन हनुमान मंदिर से दूणजा माता मंदिर तक हुआ। वहीं शाम को खाटू श्याम मंडल जयपुर द्वारा चारभुजानाथ मंदिर टोडा दरवाजा में अखंड ज्योत दर्शन दरबार लगाया गया। इस दौरान कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। रथ यात्रा 26 मार्च 2021 को खाटू से रवाना हुई थी, जो करीब 40 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुकी है। श्रीश्याम प्रभु के दिव्य विग्रह ने 33 नदियों व 3 महासागरों में स्नान किया है।



