Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की दूनी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के सप्लायर के आरोपी समेत चोरी का फरार आरोपी व शांतिभंग के आरोप में 7 जनों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
दूनी थाना प्रभारी सरवर खा के अनुसार नासिरदा थाना के प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट में अवैध मादक पदार्थ सप्लायर की जानकारी एकत्र कर पुलिस ने विक्रम मालावत पुत्र रघुवीर सांसी निवासी सांसी बस्ती सावर जिला केकड़ी व हाल निवासी जयपुर रोड देवली कृष्ण होटल के पीछे को डिटेन कर दोष प्रमाणित होने पर गिरफ्तार किया है। इसी तरह थाना पुलिस ने करीब 8 माह से फरार चोरी के आरोपी अनिल पुत्र मोहन वाल्मीकि निवासी बामण गांव, थाना नैनवा जिला बूंदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जिला कारागृह टोंक से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरू किया है। वहीं थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक रामजीलाल के नेतृत्व में शांतिभंग करने के आरोप में बंटी कुमार पुत्र बद्रीलाल बैरवा निवासी बैरवा का झोपड़ा टोडा का गोठड़ा, छोगालाल पुत्र पेमाराम उर्फ पेमा मोग्या निवासी चांदली की झोपड़ियां थाना देवली व हाल निवासी गारदड़ी थाना, दबलाना जिला बूंदी, राकेश पुत्र देवलाल बैरवा निवासी भगवानपुरा थाना दूनी, बरकत पुत्र एसान जुलाहा मुसलमान निवासी आंवा एवं मुजीब पुत्र जान मोहम्मद निवासी आंवा थाना दूनी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है।



