Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्रीबालाजी गौशाला में गोपाष्टमी पर्व मनाया, पूजा अर्चना की

श्रीबालाजी गौशाला में गोपाष्टमी पर्व मनाया, पूजा अर्चना की


Deoli News 30 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री बालाजी गोशाला बीजवाड़, देवली शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व सनातन परंपरा के अनुसार धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा से मनाया गया।

गौशाला समिति के रामलाल धाकड़ और महावीर कुमावत ने बताया कि गोपाष्टमी पर सुबह गौशाला में ग्रामवासियों द्वारा गोमाता का विधि-विधान से पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गौमाता को माला पहनाकर, गुड़ खिलाकर उनका पूजन किया और आरती कर वंदना की। इस अवसर पर गोपालक विकास सुमन, हेमराज दरोगा और पशु चिकित्सक शिवसिंह को भी सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने गोशाला के लिए दान भी किया।

यहां देवली पंचायत समिति प्रधान बनवारी लाल चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर ऋतुराज गुर्जर, नारायण धाकड़ रतनपुरा, विनोद माहुर सिरोही, सरपंच भंवर कुमावत, समिति अध्यक्ष हेमराज धाकड़, पूर्व सरपंच पदम जैन, उपसरपंच सांवर लाल गुर्जर, शंकर कुड़ी, बद्री मेघवंशी, रामेश्वर कुड़ी, भंवर जाट, केदार गुर्जर, रणजीत सिंह, छीतर सिंह राजपूत, गोपाल चरड, सत्यनारायण प्रजापत, मनोज वैष्णव, जगदीश बोहडा, शिवराज चौहान आदि मौजूद थे।

देवली में भी सार्वजनिक गौशालाओं में श्रद्धालुओं ने गौमाता की पूजा अर्चना कर गोपाष्टमी मनाई। लोगों ने गौमाता की पूजा कर परिक्रमा की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d