Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली बंद बुधवार को, प्रशासन ने कानून के दायरे में रहकर मांग...

देवली बंद बुधवार को, प्रशासन ने कानून के दायरे में रहकर मांग उठाने की बात कही

  • 21 अगस्त को देवली बंद रहेगा

  • अति आवश्यक सेवाएं रहेंगी बहाल

  • कानून व्यवस्था को लेकर बैठक में हुई चर्चा


Deoli News 20 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को भारत बंद के तहत देवली बंद का आव्हान किया गया है। इसे लेकर मंगलवार दोपहर नगर पालिका सभागार में पुलिस प्रशासन, मीडियाकर्मियों, संघर्ष समिति के पदाधिकारी, व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने सभी से कानून की पालना में सहयोग करने की बात कही। उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा ने संघर्ष समिति से देवली बंद के तहत रूट चार्ट जाना। इस दौरान पूर्व आईएएस शिवजीराम प्रतिहार ने बताया कि सुबह 9 बजे समाज के लोग बाबा मंडी में एकत्र होंगे। इसके बाद लोग जुलूस के रूप में निकलेंगे। यह जुलूस बाबा मंडी से रवाना होकर गणेश रोड चौराहा, खटीक मोहल्ला, वाल्मीकि बस्ती, अंबेडकर सर्कल यहां से छतरी चौराहा एवं मुख्य बाजार होते हुए पेट्रोल पंप चौराहे पर विसर्जन होगा। इसके बाद संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगा।

प्रतिहार ने कहा कि वह संविधान में मिले हक की मांग कर रहे हैं। संघर्ष समिति के तत्वाधान में लोग शांतिपूर्ण बंद का आह्वान करेंगे और उन्होंने व्यापारियों से इसके लिए सहयोग देने की बात कही है। उपखंड अधिकारी ने रूट टाइमिंग एवं संघर्ष समिति को वालंटियर की सूचना देने को कहा। उपखंड अधिकारी ने कहा कि अनुशासन में रहकर अपनी मांग उठाएं। पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह ने बताया कि यह जुलूस एक लाइन पर चलेगा। जबकि दूसरे लेन पर यातायात आमजन के लिए सुचारू रहेगा। उन्होंने संघर्ष समिति से आह्वान किया कि जैसे तैसे कर जुलूस सुबह 10 बजे तक शुरू हो जाए। बाद में आने वाले लोग जुलूस में शामिल होते रहेंगे। वही छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज कर अपनी मांग उठाए। पुलिस उपाधीक्षक ने स्पष्ट इनकार किया है कि जुलूस में किसी तरह का डीजे वाहन नहीं होगा। हालांकि संघर्ष समिति के लोगों ने इसका विरोध जताया। लेकिन उपखंड अधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक ने डीजे पर स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया। यहां तक की पूर्व में किन्ही धार्मिक यात्राओं से हटाए गए डीजे की घटनाओं का भी हवाला दिया।

पुलिस उपाधीक्षक ने वाहन कम से कम रखने एवं पैदल जुलूस में शामिल होने की बात कही। पार्षद पंकज जैन ने दोपहर तक जुलूस का समय एक बजे तक रखने की बात कही। व्यापार महासंघ महामंत्री राजीव भारद्वाज ने पूछा कि ज्ञापन देने के बाद व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खोल सकेंगे। इस पर संघर्ष समिति के शिवजीराम ने कहा कि जुलूस निकालने एवं ज्ञापन देने के बाद व्यापारी प्रतिष्ठान खोलने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। उनके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होगा। बैठक को पार्षद भीमराज जैन, बन्नालाल वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रमोद मंगल, तूफान मीना, राजबहादुर वर्मा, चंद्रभान गोयल, अधिवक्ता बाबूलाल मीणा समेत मौजूद थे। वही देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पवन कुमार शर्मा, प्राचार्य गवर्नमेंट कॉलेज पूरणमल, हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खा, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा समेत मौजूद थे।

बंद के दायरे से यह प्रतिष्ठान रहेंगे बाहर

बैठक में बताया गया कि बंद के दौरान अति आवश्यक सेवाएं मेडिकल, हॉस्पिटल, दूध, डेयरी, पेट्रोल पंप सेवाओं को बाहर रखा गया है। जबकि सब्जी मंडी बंद रहेगी। वही शैक्षणिक संस्थान खुले रहेंगे। इन्हें बंद के दायरे से बाहर रखा गया। वहीं पार्किंग व्यवस्था बाबा मंडी क्षेत्र में होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d